11 वी किश्त में 2.62 लाख किसानों को मिलेंगे दो-दो हजार।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूँ। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 11 वीं किस्त का लाभ जल्द किसानों को मिलने वाला है। इसके लिए जो किसान रह गये हैं वह जल्द ई-केवाईसी करा लें। ई-केवाईसी कराये बिना किसानों को 11 वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। अब तक 2.62 लाख किसान सम्मान निधि के लिए ई-केवाईसी करा चुके हैं। जो कि 11 वीं किस्त लेने के हकदार होंगे।
जनपद के 4,79,910 किसान अब तक पहली से लेकर 10 वीं किस्त में सम्मान निधि का लाभ ले चुके हैं। 11 वी किश्त भी किसानों के खाते में जून में आ जायेगी। इसके लिये सभी किसानों के लिए ई-केवाईसी कराना है। अब तक जनपद के 60 फीसदी किसान ई-केवाईसी करा चुके हैं। जिसके आधार पर 2,62, 998 किसानों को 11 वीं किस्त में दो-दो हजार रुपये के हिसाब से सम्मान निधि मिलेगी। डीडी कृषि रामवीर कटारा ने बताया कि जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करायी है वह हर हाल में 31 मई तक ई-केवाईसी करा लें। जून में। 11 वी किस्त आने वाली है। 11 वीं किश्त का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा जो कि ई-केवाईसी करा चुके होंगे।
ई-केवाईसी कराना बेहद साधारण है। जिन किसानों के मोबाइल नंबर आधार से लिंक हैं वे किसान खुद भी कम्प्यूटर या एंड्रायड मोबाइल के जरिये ई-केवाईसी की प्रकिया पूर्ण कर सकते हैं। इसके लिये पीएम किसान पोर्टल पर जायें। यहां पर ई-केवाईसी ऑप्सन क्लिक करें। पंजीकृत आधार दर्ज करें इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कैप्शन का विवरण दर्ज करें और सर्च का बटन दबायें। अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें। इसके बाद मोबाइल नंबर ओटीपी आयेगा। इसे दर्ज करें और सत्यापन के लिए सबमिट बटन दबायें। ऐसा करने पर ई-केवाईसी हो जायेगी। जिले में सम्मान निधि के पात्र किसान- 4,79,910 अब तक ई-केवाईसी करा चुके किसानों की संख्या-2,62,998
अब तक किसानों को मिल चुकी किस्तों की संख्या-10 दर्ज है।
जनसेवा केंद्र पर मिलेगी सुविधा
जिन किसानों के मोबाइल नंबर आधार से पंजीकृत नहीं हैं और सत्यापन करते समय ओटोपी नहीं आ रहा है तो जनसेवा केंद्र पर जाकर बायोमैट्रिक सत्यापन करायें। यहां पर किसानों को यह सुविधा 15 रुपये में मिलेगी। किसान जनेसवा केंद्र पर भी बिना किसी दिक्कत के ई-केवाईसी करा सकते हैं।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

