अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ा पुष्टाहार। अनियमिताए मिलने पर गोदाम सील, अनाज में निकले कीड़े, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जमकर किया हंगामा।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूँ। बाल पुष्टाहार गोदाम पर अनियमितताएं मिलने पर तहसील प्रशासन की टीम ने गोदाम को सील कर दिया। विकास खंड दहगवां के बाल पुष्टाहार गोदाम उस्मानपुर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिलने वाले बाल पुष्टाहार को गांव में बने समूह को दिया जाता है। समूह वाले पुष्टाहार को गांव में ले जाकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रिसीव करा देते हैं। उसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकत्री उसका वितरण करती हैं। इसी के चलते आज पुष्टाहार का गोदाम से उठान सीडीपीओ द्धारा कराया जा रहा था। तभी खराब पुष्टाहार मिलने पर समूह वालों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद सूचना एसडीएम सहसवान, तहसीलदार सहसवान, नायब तहसीलदार, क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति अधिकारी सहसवान और खंड विकास अधिकारी को दी गई। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम को मौके पर भेजकर गुणवत्ता की जांच के लिए आदेश दिए। टीम ने जांच कर अनियमितता मिलने पर गोदाम सील कर दिया।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और समूह की महिलाओं ने आरोप लगाते हुए हंगामा किया और बताया कि बांटने वाले दाल, दलिया और पुष्टाहार सड़ चुका है और उसमें कीड़े पड़ चुके हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व महिलाओं का आरोप है कि गोदाम से दिसंबर माह से पुष्टाहार का वितरण नहीं हुआ है। नवंबर माह का पुष्टाहार का वितरण हुआ था। मामला उजागर होने के बाद सीडीपीओ की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। उस्मानपुर गोदाम से 177 आंगनबाड़ी केंद्रों को पुष्टाहार का उठान होता है। इसके साथ ही समूह के लोगों का भी पुष्टाहार का उठान उस्मानपुर गोदाम से ही होता है। तहसीलदार शिवकुमार शर्मा ने बताया एसडीएम के निर्देश पर टीम ने गोदाम का निरीक्षण किया था, जहां भारी मात्रा में खराब पुष्टाहार मिला है। गोदाम में पुष्टाहार कब से रखा हुआ है इसकी रिपोर्ट बनाई गई है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

