मानव सेवा महाकुम्भ का समापन  2621 मरीजों का हुआ सफल आपरेशन

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। रेठ नदी के तट पर स्थित श्री राम वन कुटीर आश्रम हड़ियाकोल में चल रहे मानव सेवा के महाकुम्भ का विभिन्न रोगों के 2621 सफल आपरेशनों के साथ समापन हो गया। आज श्री राम वन कुटीर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष स्वामी राम ज्ञान दास जी महाराज ने देश-विदेश से पधारे सेवाभावी डाॅक्टर, नर्सिंग टीम, सेवादारों को अंगवस्त्र, प्रसाद, आर्शीवाद देकर भावभीनी बिदाई दी। आश्रम के सेवादार मनीष मेहरोत्रा ने बताया कि इस वर्ष विभिन्न रोगों नेत्र, हार्निंया, हाइड्रोसील, यूट्रेस (बच्चे दानी) डेन्टल के लगभग पाँच हजार रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपद व पड़ोसी राज्यों झारखण्ड, बिहार के गरीब मरीजों ने करवाया था। जिनमें 1871 आपरेशन नेत्र के हाइड्रोसील, हार्नियां के 400, पाईल्स फिसर, यूट्रेस के 50, डेन्टल के 300 के सफल आपरेश देश-विदेश के सेवाभावी डाॅक्टरों ने किया। बाकी मरीजों को दवायें व सलाह देकर भोजन कराकर बिदा किया गया। इस 15 दिवसीय आयोजन के लिए देश के महान विभूतियों ओम बिरला लोक सभा अध्यक्ष, अशोक गहलोत मुख्यमंत्री राजस्थान, सी.पी. जोसी विधान सभा अध्यक्ष राजस्थान, गोविन्द माथुर जी चीफ जस्टिस इलाहाबाद हाईकोर्ट के शुभकामना पत्र स्वामी जी को प्राप्त हुए। आश्रम के संस्थापक स्वामी राम ज्ञान दास जी की पावन स्मृति में भगवन नाम संर्कीतन महायज्ञ व भक्त भगवान की लीलाओं का कार्यक्रम 31 जनवरी 2020 से 09 फरवरी 2020 तक आयोजित है। 09 फरवरी को ट्रस्ट द्वारा संचालित तीनों विद्यालयों के खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न होगी।

 

 

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

 

 

Don`t copy text!