लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय से पहुंचे : के0के0राज

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जन जाति आयोग के सदस्य के0के0 राज ने निरीक्षण भवन में पहुंचकर सम्बंधित अधिकारियों के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना, शहरी दुकान निर्माण योजना, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति अत्याचार उत्पीड़न धनराशि योजना एवं समाज कल्याण विभाग की अन्य योजनाओं’ की समीक्षा बैठक की।
बैठक में उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वह शासन द्वारा निर्धारित 100 दिन के एजेंडे के अनुसार लक्ष्य की प्राप्ति करें। जिससे कि लाभार्थियों तक शासन द्धारा संचालित योजनाओं का लाभ समय से पहुंचाकर उन्हें लाभांवित किया जा सके। बैठक में उपजिलाधिकारी सदर एसपी वर्मा, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम जनम, एवं सहायक प्रबंधक अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम बदायूं तथा अन्य अधिकारियों द्धारा प्रतिभाग किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!