(कार्यवाई) कुत्ते को पूंछ पकड़कर हवा मे घुमाकर फेंका| पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।

संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं

पशु प्रेमियों ने की आरोपी पर कार्रवाई की मांग।

सहसवान। एक युवक ने कुत्ते की पूंछ पकड़कर हवा में घुमाया और बाद में उसे फेंक दिया। युवक की इस करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ तो पशु प्रेमियों में रोष फैल गया। पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने पुलिस से मुकदमे की मांग की। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमे में वादी खुद पुलिस बनी है।
बता दें, एक वीडियों शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसमें एक युवक कुत्ते की पूंछ पकड़कर उसे हवा में चारों ओर घुमा रहा है। काफी घुमाने के बाद उसने उसे नाली के पास फेंक दिया। यह वीडियों किसी ने अपने फेसबुक पर शेयर किया तो पशु प्रेमियों समेत आम आदमी का आक्रोशित होना लाजिमी था। पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा की मांग पर पुलिस ने मामले की जांच की तो पता लगा कि वीडियों सहसवान के मोहल्ला चौधरी में रहने वाला जुनैद खान पुत्र हनीफ इस कृत्य को अंजाम दे रहा है। वह खुश भी हो रहा है। नतीजतन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार की ओर से मुकदमा दर्ज किया है। बदायूँ शहर के मोहल्ला कल्यान नगर निवासी पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने वीडियों देखा तो अपने स्तर से ही संबंधित फेसबुक आईडी संचालक से संपर्क साधा। जबकि इसके बाद युवक का पूरा नाम व पता हासिल किया। फिर ट्वीटर पर इस मामले की शिकायत पुलिस से की वीडियों भी टैग किया तो पुलिस ने अपने स्तर से जांच की। इसमें सत्यता मिली तो आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा लिखा गया। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही।

संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं

Don`t copy text!