थाना समाधान दिवस में पहुँचे जिलाधिकारी डॉ0 आदर्श सिंह एव पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स…

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। थाना मसौली में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुँचे जिलाधिकारी डॉ0 आदर्श सिंह एव पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने फरियादियों की फरियाद सुनते हुए टीम बनाकर निस्तारण के निर्देश दिये। शनिवार को मसौली थाना मुख्यालय पर आयोजित थाना दिवस में पहुचे जिलाअधिकारी डॉ0 आदर्श सिंह एव पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के समक्ष 7 प्रार्थना पत्र आये जिस पर पुलिस अधीक्षक ने सभी को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। कस्बा मसौली के मोहल्ला विनोबानगर निवासी राकेश कुमार पुत्र सीताराम ने भाकियू राधेगुट के नेता राधेलाल यादव, सुएब राइन पर पत्नी को अगुवा करने की शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को तुरंत कार्यवाही का निर्देश दिया ।


बड़ागांव निवासी बिलालउद्दीन द्वारा चकमार्ग की पैमाइश यही के अब्दुल हमीद ने मिट्टी पटाई के परमिशन की मांग की। नेवला करसण्डा ग्राम प्रधान कमला देवी ने सादामऊ निवासी पूर्णमासी पुत्र कीढा पर चारागाह की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की जिलाधिकारी एव पुलिस अधीक्षक ने तुरन्त कार्यवाही करते करीब 6 बीघे में लगी पिपरमिंट एव ककड़ी को ट्रैक्टर से जुतवा कर कब्जा मुक्त कराया।
जेवली निवासी अरविंद कुमार पुत्र श्रीराम ने खेत की पैमाइश व सुरसण्डा निवासी मंशादेवी ने जमीन कब्जे की शिकायत की। वही प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने पुलिस मोटरयान की भूमि की खाई बंधवाने के लिए कहा जिलाधिकारी ने बीडीओ मसौली को फोन कर तत्काल खाई बंधवाने के निर्देश दिये। जिस पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, पंचायत सचिव आकिब जमाल, तकनीकी सूरज प्रसाद, मदनलाल के साथ मौके पर जाकर आंकलन किया। थाना समाधन दिवस के मौके पर उपजिलाधिकारी सदर सुमित यादव, प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक आशुतोष उपाध्यक्ष, एसएसआई राम कृपाल सिंह, कन्हैया पांडेय, सुधीर कुमार यादव, मुन्ना सिंह, राम अजौर मिश्रा सहित लेखपाल धर्मानन्द, राजेश तिवारी, प्रवेश तिवारी, राकेश कुमार दिवाकर सिंह, जगत वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!