आजीविका मिशन योजना के तहत संचालित प्रेरणा कैंटिन का उदघाटन..

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में आजीविका मिशन योजना के तहत संचालित प्रेरणा कैंटिन का उदघाटन खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 सँस्कृता मिश्रा ने फीता काटकर किया तथा कैंटिन में बने व्यंजन का जायका लिया।


पंडित अभिषेक शुक्ला के वैदिक मंत्रोच्चार के बाद खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 सँस्कृता मिश्रा ने फीता काटकर प्रेरणा कैंटिन का उदघाटन करते हुए कहा कि यह कैंटीन आजीविका स्वयं सहायता समूह के द्वारा चलाया जाएगा जिसका संचालन बाला जी स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जायेगा। बीडीओ डॉ0 मिश्रा ने कहा कि कैंटीन में आर्डर पर भोजन की भी सुविधा रहेगी। इससे दूर दराज से आने वाले मरीजो एव स्वास्थ्य कर्मियों सहित अन्य लोगों को भी खानपान की बेहतर व्यवस्था सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर मुहैया की जाएगी। उन्होंने खानपान की शुद्धता पर विशेष ध्यान देने के लिए समूह की महिलाओं को हिदायत दी । प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 संजीव कुमार ने कहा कि इस कैंटीन के खोले जाने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित डॉक्टर नर्स व मरीजों को आवश्यकतानुसार नाश्ता व उचित मूल्य पर सामान मिलेगा।  बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलेखा यादव ने कहा की समूह कि इस कैंटीन से एक व्यक्ति का जीवन यापन भी हो सकता है तथा समूह समर्थ बनेगा। उदघाटन के अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, ब्लाक मिशन प्रबन्धक सबा फातिमा, ग्राम संगठन अध्यक्ष आरती यादव, समूह अध्यक्ष सुनीता शर्मा, सचिव रामज्योति यादव, किरन शर्मा, बिट्टो सिंह, अनुसूइया, पूनम मिथलेश, वन्दना, शकुंतला, मायावती, अंजली सहित समूह की महिलाएं मौजूद रही।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!