शासन के यू टर्न लेने के बाद सिर्फ 50 लोगों ने वापस किए राशन कार्ड।

रिपोर्ट मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूं। शासन ने निर्देश दिए थे कि अपात्र लोग अपने राशन कार्ड वापस करें, इसको लेकर कुछ मानक भी निर्धारित किए गए थे। शासन के निर्देशों के क्रम में जिलास्तरीय अधिकारियों ने भी पत्र जारी किया था और अपात्र लोगों से राशन कार्ड वापस करने को कहा था। इसके बाद जिले में करीब साढ़े 18 सौ अपात्र लोगों ने राशन कार्ड वापस किए, लेकिन बाद में शासन के यू टर्न लेते हुए कार्रवाई न करने की बात कही गई। इसके बाद अब सिर्फ 50 लोगों ने ही राशन कार्ड वापस किए हैं। खाद्य व रसद विभाग के आयुक्त सौरभ बाबू ने 11 मई को पत्र जारी किया था कि जो लोग अपात्र हैं, वे राशनकार्ड आपूर्ति कार्यालय या तहसीलों पर जाकर वापस कर दें। इस आदेश के अनुपालन में जिलास्तर पर आदेश जारी कर दिया गया कि अपात्र लोग 31 मई तक राशन कार्ड वापस करें। अपात्रों की कैटेगिरी भी जारी गई। ऐसे न करने पर रिकवरी की बात कही गई थी। ऐसे में अपात्र लोग विभाग से संपर्क कर राशन कार्ड वापस करने पहुंचने लगे। राशन कार्ड वापसी के दौरान कई तरह के बहाने भी बना रहे थे। इस बीच राशन कार्ड वापस करने को लेकर तमाम तरह की भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर आने लगीं। इसको लेकर आयुक्त ने अपने आदेश में यूटर्न लेते कहा कि उन्होंने वसूली की कोई बात नहीं कही थी। किसी से कोई रिकवरी नहीं की जाए। ये जानकारी अपात्र लोगों के पास पहुंची तो उन्होंने राशन कार्ड वापस करना बंद कर दिया। आदेश आने से पहले करीब साढ़े 18 सौ अपात्र लोगों ने कार्ड वापस किए हैं। वहीं आयुक्त का दूसरा आदेश आने के बाद में अब तक महज 50 अपात्र ने राशन कार्ड वापस किए हैं।
जिले में करीब 1900 अपात्रों ने राशन कार्ड वापस किए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिन अपात्रों ने राशन कार्ड वापस किए हैं। इनकी जांच कराई जा रही है कहीं कोई पात्र व्यक्ति धोखे से राशन कार्ड को वापस तो नहीं कर गया। अगर गलती से किसी पात्र व्यक्ति ने राशन कार्ड जमा कर दिया है तो उसे वापस कर दिया जाएगा। साथ ही जांच में जो अपात्र मिल रहे हैं, उनको निरस्त करने की प्रक्रिया चल रही है।

शासन से निर्देश मिलने के बाद में अपात्रों से राशन कार्ड वापस करने के निर्देश दिए गए हैं। अब तक 19 सौ के करीब अपात्रों ने कार्ड वापस किए हैं। वहीं शासन की ओर से दोबारा आयी गाइड लाइन के बाद में करीब 50 अपात्रों ने कार्ड वापस किए हैं। सभी कार्डों की जांच की जा रही है।
-रमन मिश्रा, डीएसओ

रिपोर्ट मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!