चुनावी रंजिश के चलते मुकदमा लिखाने का आरोप| आरोपी पक्ष ने एसएसपी के समक्ष पेश होकर खुद को निर्दोष बताया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। शव 18 मई को भगता नगला में फांसी के फंदे पर झूलता मिला था। शव 18 मई को भगता नगला में फांसी के फंदे पर युवक पुष्पेंद्र का शव मिलने के मामले में आरोपी पक्ष ने एसएसपी के समक्ष पेश होकर खुद को निर्दोष बताया है। एसएसपी ने शिकायत पर जांच के आदेश कर दिए हैं। गांव भगतानगला निवासी अभिलाष ने एसएसपी के समक्ष पेश होकर बताया, उसका भतीजा राकेश 12 मई को करियामई गांव से ईसममपुर के लिए किराए की गाड़ी लेकर गया था। इस दौरान कमनपुर भूड़ निवासी पूरन ने अपना मोबाइल गाड़ी में चार्ज होने लगा दिया। पूरन ने मृतक पुष्पेंद्र पर मोबाइल छुपा लेने का आरोप लगाया। इस बीच 18 मई को गांव में पंचायत हुई, पंचायत में मृतक के पिता ने उसको को खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद पुष्पेंद्र का शव खेत में एक पेड़ पर झूलता मिला।
मृतक के पिता ने इस मामले में पूरन के अलावा राकेश के विरुद्ध भी आत्महत्या को फंसाने का मुकदमा कायम करा दिया। पीड़ित ने कहा, पूरा मामला चुनावी रंजिश से प्रेरित है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!