लोधेश्वर महादेवा में की पूजा अर्चना
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। (एसएम न्युज24 टाइम्स) ग्राम पंचायत सदस्य महासभा के पदाधिकारियों ने लोधेश्वर महादेवा में भोलेनाथ को जल अर्पण कर पूजन किया। सोमवार को सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत सदस्य महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मुख्य संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डॉ दिलीप यादव, प्रदेश सचिव बलवान यादव, महासभा के रायबरेली जनपद के तेजतर्रार जिला अध्यक्ष कौशल किशोर वर्मा, रायबरेली जिला सचिव संजय सिंह बघेल, बाराबंकी जिला उपाध्यक्ष उमेश चौहान सहित महासभा के दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश पदाधिकारियों और रायबरेली के जिला अध्यक्ष सहित उनके साथ आए हुए सभी अधिकारियों का बाराबंकी महासभा इकाई ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

