पत्रकार अनिल यादव हुए सम्मानित प्राथमिक विद्यालय कुसुम्भा में हुआ पत्रकारों का सम्मान

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी।(एसएम न्युज24 टाइम्स)  हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर विकासखण्ड देवा के प्राथमिक विद्यालय कुसुम्भा में पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर प्रधानाध्यापक विजय प्रताप सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज को दिशा प्रदान करने का काम करते है। वह पत्रकारिता के माध्यम से देश दुनिया की खबरों को आमजन तक पहुंचाते है। इसी लिए पत्रकारों को लोकतंत्र का चौथा खम्भा कहा गया है। मिशन हरियाली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों को प्रधानाध्यापक विजय प्रताप सिंह ने गमला व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार हसमत उल्ला, विनय कुमार सिंह, श्याम बाबू यादव, आकाश दीप, अनिल यादव, दीप चन्द, मुकेश मिश्रा, उमेश यादव, के.के निगम, अमित श्रीवास्तव आदि को सम्मानित किया गया।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

 

 

Don`t copy text!