हज यात्रियों का टीकाकरण और प्रशिक्षण दो जून से..
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
मसौली बाराबंकी। पवित्र हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों का टीकाकरण और प्रशिक्षण के लिए दो जून की तारीख तय हुई है। टीकाकरण एव प्रशिक्षण नगर पालिका हाल में किया जायेगा। हज सेवा समिति के अध्यक्ष हाजी मो0 इरफान सहित कमेटी के पदाधिकारियों से मुलाकात करते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बालेंदु कुमार द्विवेदी ने बताया कि 2 जून जिले के हज यात्रियों का टीकाकरण नगर पालिका हाल में किया जाएगा। जिसकी सारी तैयारियां हो गयी है।
96 लोग जाएंगे हज यात्रा
हज सेवा समिति के अध्यक्ष हाजी मो0 इरफान अंसारी ने बताया कि इस साल कुल 96 जिसमे 52 पुरुष एव 44 महिलाए हज यात्रा पर जाएंगे सभी महिला पुरुष का टीकाकरण नगर पालिका हाल में एक बड़ा प्रोग्राम करके किया जाएगा उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक विभाग द्वारा जारी पत्र में हज यात्रियों को बतौर मुख्य ट्रेनर मुफ़्ती राशिद मौलाना मुजीब काशमी, मौलाना अरशद काशमी , हाजी मो0 इरफान अंसारी, हाजी अयाज ,हाजी मुक्तदिर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण देंगे । हज सेवा समिति ने बताया कि हज के हर अरकान जैसे अहराम, बाँधाना,तवाक करना,उमरा करना,सई , रमीजमरात, मीना, अरफात,मुज्दलफा अदा करने के तौर तरीके बताए व समझाए जायेगे। कमेटी ने बताया कि हर हज यात्री को एक टिकिट साइज फोटो, ब्लड ग्रुप, वैक्सीननेशन सार्टिफिकेट नगर पालिका हाल में 10 बजे साथ लेकर आना होगा यह प्रोग्राम सुबह 9 बजे आगाज़ हो जाएगा।
रहेगी खाने पीने की सुविधा
हज सेवा समिति ने सभी यात्रियों के लिए खाने पीने बैठने के इन्तिजाम कर लिए है तथा यात्रियों के लिए एक हेल्प सेंटर सट्टी बाजार में खोला गया जिसका नम्बर 7905235377 है। किसी भी तरह जानकारी के लिए मदद ली जा सकती है।यह भी बताया कि जिनको बैग नही मिल पाए है उनको 2 तारीख को बैग मिल जायेंगे ।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

