परिवहन निगम के एआरएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूं। रोडवेज बस स्टैंड पर हंगामे व मारपीट के मामले में परिवहन निगम के एआरएम लक्ष्मण सिंह के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई है। हालांकि इसमें एआरएम ने भी तीन ड्राइवरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
मामला 20 मई का है। उस दिन आवास विकास निवासी ड्राइवर प्रदीप चौहान ने एआरएम लक्ष्मण सिंह, रवि और गार्ड अजय पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस पर परिवार वालों ने प्रदीप चौहान को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था। प्रदीप का आरोप था कि वह रोडवेज बस स्टैंड पर गया था, तभी एआरएम ने उसे पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई लगाई। इसमें उसके पैर में फ्रैक्चर आया था जबकि एआरएम लक्ष्मण सिंह का आरोप था कि प्रदीप चौहान, वीरपाल और पंकज सिंह आदि रोडवेज बस स्टैंड पर हंगामा कर रहे थे। उनके साथ गालीगलौज कर रहे थे। इस पर एआरएम ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इधर, प्रदीप चौहान ने भी एआरएम लक्ष्मण सिंह, रवि और गार्ड अजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
इस संबंध में एआरएम का कहना है कि ड्राइवरों ने उनके साथ गाली गलौज की थी। वे हंगामा कर रहे थे, जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी वजह से उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

