जेसीबी की बकेट मारकर युवक की हत्या।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सरेली गांव में हो रहा था अवैध खनन, पहले ट्राली भरने को लेकर हुआ  था विवाद।  आरोपी के विरूद्ध दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा।

बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र में अवैध खनन कर रहे जेसीबी ड्राइवर ने जेसीबी की बकेट मारकर युवक की हत्या कर दी। आरोपी ने उसे मौके पर ही जमीन में दबाने की कोशिश भी की लेकिन परिजन मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।


घटना उसहैत इलाके के सरेली गांव के पास गंगा के खादर वाले इलाके में हुई। सरेली गांव के राजेश (22) की गांव के ही जेसीबी चालक हरकेश से एक दिन पहले ट्रैक्टर में बालू पहले भरने को लेकर विवाद हुआ था। इधर, हरकेश पुन: जेसीबी लेकर मंगलवार को कटरी में खनन करने पहुंचा तो राजेश भी वहां आ गया। यहां दोनों के बीच एक दिन पहले की घटना को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते माहौल तूल पकड़ गया।
परिजनों के मुताबिक कहासुनी के दौरान आरोपी ने जेसीबी की बकेट मारकर राजेश को गिरा दिया। वजनदार बकेट लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद वहीं पर जमीन खोदकर उसे दबाने की कोशिश की। ऐन वक्त पर परिजन पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकला। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टर ने कुछ देर बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है। कि सरेली में जिस स्थान पर खनन हो रहा है। वहां खनन का कोई अधिकृत प्वाइंट नहीं है। केवल माफियाराज के चलते अंधाधुंध खनन कराया जा रहा है। सुबह से रात तक यहां जेसीबी से खुदाई करके बालू निकालने का कारोबार चल रहा है। थाना पुलिस भी इन माफियाओं की सरपरस्त बनी हुई है। वहीं खनन विभाग इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

दो जून को जाना थी बारात
परिजनों ने बताया कि राजेश की शादी शाहजहांपुर के थाना परौर इलाके के गांव गोलागंज निवासी युवती के साथ तय हुई थी। दो जून को उसकी बारात जाना थी लेकिन मंगलवार को संघर्ष में उसकी मौत हो गई।
एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!