उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने नजूल की भूमि को कब्जा धारकों से कराया मुक्त।
रिपोर्ट मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
जब चला बुलडोजर तो मोहल्ले वासियों में मच गया हड़कंप।

सहसवान। नगर के बीचों-बीच जमीदारी जाने के बाद आबादी में खाली पड़ी जमीन को नगर पालिका के कब्जे में दे दी गई थी जिसे नजूल की भूमि का उपनाम पड़ा इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बराबर खाली पड़ी नजूल की भूमि को अतुल सहित दो अन्य भाइयों ने काफी लंबे समय से कब्जा कर रखा था जिसको आज उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह के निर्देशन में नगर पालिका परिषद सहसवान अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार एवं पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जेसीबी मशीन द्वारा कब्जा मुक्त करा दी इस दौरान प्रशासन द्वारा भूमि कब्जा मुक्त कराते समय कब्जा धारकों की महिलाओं ने कहासुनी और नोकझोंक भी हुई लेकिन प्रशासन के आगे एक ना चली और अधिकारियों ने नजरअंदाज करते हुए अपनी कार्रवाई पूर्ण करते हुए जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला, फरीद अहमद खां , मोहम्मद इसहाक, खुर्शीद अहमद, कदरूल जमीर उर्फ गुड्डू , जमशेद अली सहित पालिका एवं पुलिस टीम मौजूद रहे।
रिपोर्ट मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

