नसबंदी के ऑपरेशन करने वाली महिला डॉक्टर और टीम पर कार्रवाई की मांग

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

पुलिस आरोपी महिला डॉक्टर और उनकी टीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयार कर रही है।

बदायूँ। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव रूपामई निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर अलापुर थाना क्षेत्र के गांव रूपामई निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर मे बताया है। कि नसबंदी के दौरान गलत ऑपरेशन होने से महिला आंत पंचर हो गयी थी। महिला का इलाज आगरा के अस्पताल में चल रहा है। महिला के पति ने अलापुर पुलिस को आरोपी महिला डॉक्टर और उनकी टीम के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयार कर रही है। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव रूपामई निवासी संजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसने अपनी पत्नी की नसबंदी का ऑपरेशन सीएचसी म्याऊं और एक टीम के कैंप में कराया था। 17 मई को एक महिला डॉक्टर और उस टीम ने उनकी पत्नी का ऑपरेशन किया, लेकिन तीसरे दिन पत्नी की हालत बिगड़ गयी। दो दिन उन्होंने म्याऊं सीएचसी पर पत्नी का इलाज कराया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। इस पर उन्होंने पत्नी को एक डॉक्टर के यहां दिखाया। जहां मेडिकल परीक्षण में पता चला कि पत्नी का गलत तरीके से ऑपरेशन हुआ है। जिसके चलते पत्नी का इलाज जिला अस्पताल में कराने की सलह दी गयी। उसने 24 मई को सीएमओ से मुलाकात की और पत्नी का मेडिकल परीक्षण कराया। इस पर अस्पताल के डॉक्टर ने पत्नी को मेडिकल कालेज के लिये रेफर कर दिया। यहां भी सुधार नहीं हो सका।
इस दौरान ऑपरेशन करने वाले महिला डॉक्टर उनके परिजनों ने मिली और बताया कि ऑपरेशन के दौरान पत्नी की आंत पंचर हो गयी। जिसका यहां उपचार संभव नहीं है। उन्हें दिल्ली या आगर ले जाओ। जिसके चलते उन्होंने पत्नी को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुयी है। पीड़ित ने पत्नी के ऑपरेशन में हुयी लापरवाही का जिम्मेदार महिला डॉक्टर और उनकी टीम को माना है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!