तीन वर्षीय बालिका से दुष्कर्म साठ वर्षीय अधेड़ के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान । तीन वर्षीय मासूम के साथ हेवानियत खून से लथपथ घर पहुंची मासूम ने सुनाई अपनी माँ को आप बीती पीड़िता की माँ ने कराया अधेड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मासूम को मेडिकल परीक्षण के लिये जिला अस्पताल भेजा ।
घटना कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव की है रविवार की दोपहर समय करीब बारह बजे तीन वर्षीय मासूम अपने घर के पास खेल रही थी उसकी माँ घर मे काम कर रही थी इसी बीच मौका देख गाँव का ही अधेड़ ओमकार पुत्र नरोत्तम लालच देकर बहलफुसलाकर उसे अपनी झोंपड़ी मे ले गया और मासूम से हेवानियत की इस दरिंदे को इस हेवानियत की घटना को अंजाम देते और मासूम के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्राम की ही एक महिला ने देख लिया और शोर मचा दिया शोर की आवाज सुनकर पड़ोसी घटना स्थल पर पहुँच गए और कामुक दरिंदे के चुंगल से मासूम को छुड़ाया खून से लथपथ मासूम ने अपनी माँ को आप बीती बताई जबकि मासूम कुछ बोल नहीं पा रही थी । इस बीच मौका पाकर आरोपी दरिंदा घटना स्थल फरार हो गया ।पुलिस ने पीड़िता की माँ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मासूम को मेडिकल परीक्षण के लिये जिला अस्पताल भेजा । कोतवाल संजीव शुक्ला का कहना था कि बालिका का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है जिसमे दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है आरोपी की आयु साठ वर्ष है उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है ।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

