अमरीका, ट्रम्प की मुर्दा पैदा होने वाली शांति योजना के बजाए ईरान के लोकतांत्रिक प्रस्ताव को स्वीकार करे, ज़रीफ़
ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने इस्राईलियों और फ़िलिस्तीनियों के लिए अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की तथाकथित शांति योजना को ख़ारिज करते हुए कहा है कि फ़िलिस्तीन समस्या के समाधान के लिए जनमत संग्रह के आयोजन का ईरान का प्रस्ताव, बेहतरीन रणनीति हो सकती है।
ज़रीफ़ ने ट्रम्प की फ़िलिस्तीन-इस्राईल शांति योजना को पैदा होने से पहले ही मुर्दा क़रार देते हुए कहाः भ्रम का शिकार डील ऑफ़ द सेंचरी, पैदा होते ही दम तोड़ देगी, ख़ुद को डेमोक्रेसी का चैंपियन बताने वालों के लिए बेहतर होगा कि वह ईरान के लोकतांत्रिक समाधान को स्वीकार करें, जिसे ईरान के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाह ख़ामेनई ने पेश किया है।
ज़रीफ़ का कहना था कि ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने फ़िलिस्तीन समस्या के समाधान के लिए रेफ़्रंडम के आयोजन का सुझाव दिया है, ताकि फ़िलिस्तीन में रहने वाले मुसलमान, ईसाई और यहूदी अपने भविष्य का ख़ुद निर्धारण कर सकें।
अमरीकी विमान का मामला, सारे अधिकारियों के मुंह पर ताला लग गया

अमरीकी युद्धमंत्री मार्क स्पर ने अफ़ग़ानिस्तान में तबाह होने वाले सैन्य विमान के बारे में कोई दृष्टिकोण अपनाने और अधिक सूचनाएं देने से परहेज़ किया है।
सीएनएन के अनुसार अमरीकी युद्धमंत्री मार्क स्पर ने अफ़ग़ानिस्तान में सैन्य विमान की तबाही का अधिक ब्योरा दिए बिना कहा कि उन्हें इस घटना का ज्ञान है किन्तु वह इस बारे में और कुछ बयान नहीं कर सकते।
मार्क स्पर का कहना था कि पेन्टागन घटना के बारे में जानकारी एकत्रित कर रही है जिसके बाद मीडिया को स्थिति से अवगत किया जा सकेगा।
अमरीकी युद्धमंत्रालय के अधिकारियों ने अफ़ग़ानिस्तान के ग़ज़नी प्रांत में अमरीकी आतंकवादी वायु सेना के इ-11 विमान के तबाह होने की स्वीकारोक्ति की किन्तु इस हवाले से मीडिया को कोई जानकारी देने से परहेज़ किया।

