सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर शिमला में आयोजित….

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर शिमला में आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सम्बोधन वर्चुअल बैठक में जनकल्याणीकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सुनाया गया।
वर्चुअल बैठक का शुभारंभ करते हुए खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 सँस्कृता मिश्रा ने कहा केंद्र एव प्रदेश सरकार द्वारा गरीबो के लिए चलायी जा रही तमाम योजनाओं की जानकारी लोगो तक नही पहुंच पाती है प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि सरकार योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। वर्चुअल बैठक में किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना सहित आजीविका मिशन, आंगनवाड़ी कार्यकत्री की लाभार्थियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन एलईडी के द्वारा सुनाया गया।
इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलेखा यादव, अवर अभियंता आरईएस प्रमोद कुमार गौतम, अवर अभियंता लघु सिंचाई आर के प्रकाश, एडीओ पंचायत जानकीराम , स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी आशाराम चौधरी, ब्लाक मिशन मैनेजर सबा फातिमा, रीतू कुमारी सहित भारी संख्या में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!