अहिल्याबाई के शासन काल में सभी को सामान हक अधिकार और आदर से जीने रहने की पूरी छूट थी , हाफिज अयाज अहमद
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी रानी अहिल्याबाई होल़्कर के राज्य में जाति भेदभाव की कोई मान्यता नहीं थी सभी धर्म संप्रदाय के लोगों को समान रूप और स्वाभिमान से अपना जीवन जीने की आजादी थी अहिल्याबाई के शासन काल में सभी को सामान हक अधिकार और आदर से जीने रहने की पूरी छूट थी उक्त विचार समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में और जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह के संचालन में आयोजित रानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच व्यक्त किए
जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर का न्यायप्रिय शासन लोगों को बहुत पसंद आता था लोग अन्य राज्यों से भी उनके राज्य में आकर बसने के लिए उनसे निवेदन करते रहते थे रानी का मानना था कि जनता को पूरी तरह से सुखी संतुष्ट रखना ही राज्य का मुख्य कार्य होना चाहिए उनके राज्य में सभी लोगों को समान अधिकार प्राप्त हो वो हमेशा जनता की समस्याओं की जानकारी लिया करती थी कहां किस चीज की आवश्यकता है कहां किस चीज की कमी है उस पर वह हमेशा अपनी पैनी नजर रखी थी उन्होंने अपने राज्य ही नहीं पूरे भारत में तमाम परोपकार के काम किए उन्होंने जरूरतमंदों के लिए विश्रामगृह बनवाए भूखों के लिए भोजनालय का प्रबंध किया प्याऊ के लिए तमाम कुयें खुदवयें तमाम रास्तों का निर्माण कराया कई घाट बावलियों निर्माण कराया कई मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया और कई नई मंदिर बनवाए वह हमेशा सभी के दुख समस्याओं को दूर करने का प्रयास करती रहती थी जनता की समस्याओं को तुरंत निपटाने का जो जज्बा था वह वह उनको अपने राज्य में न्याय प्रिय और संघर्षशील रानी के रूप में पहचान दिलाता था ऐसे महान लोगों से हम सबको जनसेवा कैसे की जाती है ये प्रेरणा मिलती है हम सभी को ऐसे महापुरुषों से प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन में गरीब कमजोर वर्ग के लिए हमेशा संघर्ष करने और उनकी समस्याओं को निपटाने के लिए ऊर्जा मिलती है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ सपा नेता पूर्व प्रदेश सचिव हुमायूं नईम खान, जिला उपाध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, नसीम कीर्ति, हिमांशु यादव, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, जिला सचिव यशवंत यादव, साजिद अहमद, हफीज सलमानी, शमीम चौधरी, उदय राज यादव, आदि तमाम प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने रानी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

