गंगा इन्फ्राटेक एण्ड विल्डर ने किया विषाल भण्डारा, उमड़ा सैलाब

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स) । श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि। बरनऊं रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि।। बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार। बल बुद्धि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार।। उक्त गूंज ज्येष्ठ के तीसरे बड़े मंगल पर्व पर शहर के लखनऊ फैजाबाद मार्ग स्थित टेस्टी बाइट के सामने स्थित गंगा इन्फ्राटेक एण्ड विल्डर कार्यालय पर आयोजित विशाल भण्डारे में सुनाई दी। भण्डारे में हजारों लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक अजय प्रताप सिंह ने कहा कि ज्येष्ठ मंगल काफी खास होता है। इस माह में बजरंगबली का पूजन अर्चन विशेष तरीके से होता है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस माह में जो भी मन्नतें मांगी जाती हैं, वह निश्चित तौर पर पूरी होती हैं। इसलिए ज्येष्ठ मंगल का अपना विशेष स्थान है। उन्होने आगे कहा कि भण्डारे में हजारों भक्तों की व्यवस्था की गयी है। भण्डारा देर शाम तक चलता रहा। भण्डारे में पूर्व एमएलसी हरगोविन्द सिंह, भाजपा नेता सुधीर सिंह सिधू, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह, बृजेश दीक्षित, राजू प्रधान, शैलेन्द्र सिंह सूर्यवंशी सहित कई दिग्गजों शामिल हुए। भण्डारे में रवि प्रताप सिंह, अमन वर्मा, मो. फिरोज, मनीष सिंह,लवकुश शरण आनंद, रिंकू सिंह, शिवा शर्मा, जितेन्द्र बाजपेई, ज्ञानेन्द्र आर्या, सौरभ वर्मा, अनिल यादव, अदीब किदवाई, अप्पू शुक्ला, मनोज यादव आदि भक्तों ने प्रसाद वितरित किया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!