विवाहिता ने कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या ।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। मंगलवार की देर शाम एक विवाहिता ने अपने घर के कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के एक 5 वर्षीय पुत्र है। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम तिलपुरा निवासी मायाराम चौहान की 28 वर्षीय पत्नी नीलम ने मंगलवार की देर शाम करीब 6 बजे घर के अंदर छत के कुंडे में साड़ी का फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घर पहुँचे परिजनों से छत से लटकते शव को देखकर त्रिलोकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी कन्हैया पांडेय ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका का 5 वर्षीय पुत्र मम्मी मम्मी कह कर रो रो  कर बेहाल है। मृतका का मायका सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणपुर का है तथा वर्ष 2013 में शादी हुई थी। सूचना पर मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंच गए है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!