सफाई कर्मियों की लापरवाही से गांव में सफाई व्यवस्था ठप तुलसीपुर हरक्का ग्राम पंचायत में नहीं जा रहे सफाईकर्मी, व्यवस्था चरमराई

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज24टाइम्स)9044641489

सूरतगंज, बाराबंकी। एस0एम0 न्यूज24टाइम्स)गांवों की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सभी ग्राम पंचायतों में सफाईकर्मियों की नियुक्ति की गई इसके बावजूद गांवों की सफाई व्यवस्था ठप है। कहीं नालियां बजबजा रही हैं तो कहीं नियमित कूड़ा का उठान नहीं हो पा रहा। कुछ ऐसा ही मामला सूरतगंज ब्लाक क्षेत्र के तुलसीपुर हरक्का ग्राम पंचायत का है जहाँ सफाई कर्मी की नियुक्ति होने के बावजूद भी नालियों की सफाई नहीं हो पा रही है जिससे नाली कीचड़ से बजबजा रही है और गन्दा पानी रास्ते पर भरा रहता है।वही ग्रामीण फरीद अहमद, अंगद वर्मा, विनोदकुमार वर्मा, रहीस, रोहन, सकील आदि का कहना है कि कई बार ग्राम प्रधान व ब्लॉक अधिकारियों से शिकायत भी किये उसके बावजूद भी नालियों की सफाई नहीं हुई है। जिससे संक्रमण जैसी अनेको बीमारियां फैल रही है है। साथ ही ग्रामीणों को यह तक नही पता कि उनके यहां किस सफाई कर्मी की तैनाथी है। ऐसे में अंदाज लगाया जा सकता है कि सफाई कर्मचारी सिर्फ प्रधानों के घरों का चक्कर लगा कर अपने-अपने घरों को लौट जाते है। लेकिन अब तक उसकी सफाई नहीं कराई गई। ऐसे में तमाम कूड़ा-कचरा अब डस्टबिन से बाहर उड़ने लगा है। ग्राम प्रधान से शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई न होना अपने आप में प्रधानों के उपर एक सवाल खड़ा कर रहा है। कि क्या इसी लिए भारत सरकार ने स्वच्छता अभियान चालू किया है कि गांवों में गंदा पानी व कीचड़ बजबजाता रहे। ऐसे में ग्राम प्रधान व जिम्मेदार अधिकारी सफ़ाई कर्मी के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज24टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!