हादसे को दे रही दावत पुल की टूटी रेलिंग

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

सूरतगंज, बाराबंकी।एस0एम0 न्यूज24टाइम्स) विकासखंड सूरतगंज क्षेत्र के लालपुर करौता के पास बने पुल की रेलिंग टूटी हुई है। और जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं आपको बता दें। सूरतगंज हेतमापुर मार्ग पर बने लालपुर करौता के पास पुल की रेलिंग टूट कर गिर गई है जिससे आने जाने वाले राहगीरों को किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। अगर कोई वाहन अनियंत्रित हुआ तो सीधा 60 फीट नीचे जाएगा। नदी पर बने पुल की टूटी हुई रेलिंग की वर्षों से मरम्मत नहीं कराई गई। जिससे यहां से निकलने वाले वाहन चालक सहित राहगीरों की जान जोखिम में रहती है। जबकि कई बार स्थानीय लोग पुल की मरम्मत कराने की मांग कर चुके हैं।  ऐसे में यहां से रात-दिन छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही निरंतर लगी रहती है। बाबजूद इसके जिम्मेदार विभाग पुल की मरम्मत कराना उचित नहीं समझते हैं।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

 

Don`t copy text!