सहसवान, बदायूं । रविवार को सहसवान ब्लाक परिसर में ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव ने एक विशाल भंडारे का आयोजन कराया जिसमें हजारों की तादाद में पहुंचकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने बताया इस विशाल भंडारे का आयोजन माता स्वर्गीय शांति देवी जी की याद में कराया जाता है,बता दें वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव के द्वारा यह विशाल भंडारा प्रत्येक मासिक को कराया जाता है, जिसमें सैकड़ो की तादाद में लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस विशाल भंडारे में जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, कछला चैयरमेन जगदीश सिंह, उझानी ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल सिंह,अंकित सक्सेना,तुफान सिंह, सुरेन्द्र यादव, सौरभ महेश्वरी, अबढर शर्मा सहित मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

