अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर मय 04 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अपराध नियन्त्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के नेतृत्व में थाना अलापुर पुलिस द्वारा गुरुवार को थाना क्षेत्र के एक गांव में 04 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना के सम्बन्ध में थाना अलापुर पर पंजीकृत मुकदमा व पाक्सो एक्ट की विवेचना में प्रकाश में आये अभियुक्त अबरार पुत्र लतीफ निवासी ग्राम भसराला थाना अलापुर उम्र करीब 58 बर्ष को एक साहसिक पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर व 04 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । मुठभेड़ की घटना के सम्बन्ध में थाना अलापुर पर मुकदमा धारा आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

