शादी समारोह में आई किशोरी गायब, क्षेत्र में हड़कंप
मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566
बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने आई एक किशोरी के गायब होने से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। परिजनों की शिकायत के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। बताया जाता है कि सफदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी बीते दिनों परिजनों के साथ असंद्रा थाना क्षेत्र के कचार मजरे हकामी गांव स्थित रिश्तेदारी में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने आई थी। शादी समारोह की रात में ही करीब 16 वर्षीय उक्त लड़की कहीं गायब हो गई। शादी समारोह से लड़की के गायब होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परेशान परिजनों ने लड़की की काफी खोजबीन की। गांव के आसपास व रिश्तेदारी में पता लगाया लेकिन उसका कहीं पता नही चला। थक हारकर पीड़ित पिता ने असंद्रा पुलिस को इसकी सूचना देकर कार्यवाही की मांग की है। सूचना के बाद भी पुलिस ने मामले में खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। ऐसे में पीड़ित परिजन काफी परेशान हैं।
मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

