शोहदों के खिलाफ दी तहरीर

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

रामसनेहीघाट, बाराबंकी।एस0एम0 न्यूज24टाइम्स) असंदरा कोतवाली क्षेत्र के दिलावलपुर चौकी अंतर्गत एक गांव में खेल (सर्कस) दिखाने वाले युवक ने गांव वासी की मदद से दलित की इज्जत से खिलवाड़ करते हुए नाबालिग लड़की को भगा कर गायब करते हुए इज्जत का तमाशा कर दिया है। पीड़ित पिता ने इसकी शिकायत चौकी इंचार्ज दिलावलपुर से करते हुए दामन को दागदार करने वाले शोहदों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद की कोतवाली असंद्रा क्षेत्र के दिलावल पुर चौकी अंतर्गत एक गांव में गांव गांव सर्कस का खेल दिखाने वाला युवक नाबालिग लड़की को भगा कर पिता के सम्मान से खेल कर बैठा और सबसे दुखद बात यह है नाबालिग को भगाने में गाव के ही दो व्यक्तियों ने मदद भी की हैं। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि सर्कस दिखाने वाला युवक खेल समाप्त होने के बाद भी गांव के ही एक घर में आता जाता था उन्ही के मदद से सर्कस कलाकार नाबालिग लड़की को भगाने में कामयाब हुआ है। पीड़ित पिता के अनुसार यह घटना 29 मई की है जब वह और उसकी पत्नी खेत गये थे तभी यह घटना हुई है। समाचार लिखे जाने तक मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा कोई खास प्रगति नहीं की गई थी।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!