ग्रह कलेश के चलते हत्यारे पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या। पुलिस हत्यारे पति की तलाश मे जुटी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम तिगोडा में पति पत्नी के बीच चलते विवाद में विगत रात्रि पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। जबकि महिला की शादी को लगभग 10 वर्ष पूर्व हुई थी। मृतका के चाचा ने थाने में मृतका के पति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है समाचार लिखे जाने तक हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हुई है। थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव तिगोड़ा निवासी नत्थो देवी की शादी दस वर्ष पूर्व बहेड़ी थाना बदायूं के वीरपाल के साथ हुई जबकि चार संतान है। विगत एक वर्ष पूर्व से तिगोड़ा में मायके में पति वीरपाल के साथ रहती थी। आये दिन पति पत्नी में झगड़ा होता रहता था। विगत रात्रि में पति वीरपाल ने अपनी पत्नी नत्थो देवी 32 वर्ष की गला दबा कर हत्या कर दी सुबह को जब नात्थो देवी न आने पर पड़ोसियों देखा कि नत्थी देवी मृत अवस्था में है। गांव वालों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतका के चाचा शिशुपाल ने पति के विरूद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाअध्यक्ष मुजरिया प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि हत्या पति पत्नी के बीच संबंधों को लेकर आए दिन विवाद झगड़ा फसाद होता रहता था जो कि विगत रात्रि उसके पति ने गला दबाकर हत्या कर दी आरोपी फरार है उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है और मृतका के चाचा ने पति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

