एकमुश्त समाधान योजना सीएससी कॉमन सेंटर पे शुरू हुई
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घरेलू, किसानों एवं वाणिज्यिक विद्युत उपभोक्ताओं के लिए लाई गई “एकमुश्त समाधान योजना”* *अब CSC के माध्यम से भी शुरू.अब प्रदेश के सभी जनपदों के सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जनपद बाराबंकी में स्थित सभी सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से भी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं, निजी नलकूप उपभोक्ताओं और 5 किलोवाट तक के वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए लाई गई एकमुश्त समाधान योजना में 30 अप्रैल 2022 तक के बकाये पर 100% सरचार्ज माफी की सुविधा शुरू हो चुकी है। अब संबन्धित उपभोक्ता अपने नजदीकी सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाकर बिना कोई अतिरिक्त शुल्क दिए इस योजना का लाभ ले सकते हैं। योजना की अंतिम तिथि 30 जून 2022 है। योजना के महत्वपूर्ण बिंदू निम्नलिखित हैं यह जानकारी देते हुए सीएससी ई-गवर्नेन्स सर्विसेज इण्डिया लिमिटेड के जिलाप्रबंधक रवि वर्मा ने यह बताया गया कि इस योजना के सफल क्रियान्वयन लिए सभी कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए जा चुके हैं, और साथ ही इसकी क्षेत्रवार मोनिटरिंग भी की जा रही है।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

