विधुत बकायेदारों के लिए एक बार फिर सरकार ने एकमुश्त समाधान योजना 1 माह के लिए की लागू।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

100000 रुपये तक के घरेलू बकाया उपभोक्ता 6 किस्तों में तथा इससे ऊपर के बकायेदार 12 किस्तों में भुगतान जमा कर सकते है।

सहसवान। उत्तर प्रदेश सरकार द्धारा प्रदेश भर में घरेलू तथा कामर्शियल विधुत उपभोक्ताओं जिन पर करोड़ों रुपए बकाया भुगतान है बकायेदारों को सहूलियत से बकाया जमा करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड लखनऊ द्धारा एकमुश्त समाधान योजना 1 माह के लिए प्रारंभ की गई है। जिसमें बकायदार जन सेवा केंद्र तथा विद्युत उप संस्थान केंद्रों पर जाकर अपनी बकाया राशि जमा कर छूट का लाभ उठा सकते हैंl उपखंड अधिकारी स्वतंत्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड लखनऊ के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार उत्तर प्रदेश द्धारा भेजे गए पत्र में 1 किलो वाट के घरेलू उपभोक्ता तथा 5 किलो वाट के कमर्शियल उपभोक्ता जो विधुत के बकायेदारों हैं।
घरेलू उपभोक्ता जिन पर बकाया 100000 तक है। वह 6 किस्तों में तथा 5 किलो वाट के कमर्शियल उपभोक्ता 12 किस्तों में जिन पर बकाया 100000 से अधिक है। जन सेवा केंद्र पर जाकर एकमुश्त समाधान योजना के माध्यम से अधिभार शत प्रतिशत छूट के साथ बकाया जमा राशि करके एक अच्छे उपभोक्ता होने का उदाहरण दे सकते हैं उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड लखनऊ द्धारा उपरोक्त योजना 1 जून से 30 जून तक पूरे प्रदेश भर में विधुत विभाग की बकाया धनराशि जमा करने के उद्देश्य से अधिभार छूट के साथ चलाई जा रही है। विधुत बकायेदार इस योजना का लाभ उठा सकते हैंl

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!