सामुदायिक शौचालय की खस्ता हालत, पनप रही गंदगी शौचालय की नहीं होती साफ-सफाई लोग बाहर जाने के लिए मजबूर

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

सूरतगंज, बाराबंकी। जिले में बने सामुदायिक शौचालयों की पड़ताल में चौंकाने वाली हकीकत सामने आ रही है। तस्वीरें इस बात की गवाह हैं। स्वच्छ भारत मिशन को गांव-गांव में अमलीजामा पहनाने के लिए राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने गांवों को निर्मित बनाए जाने के लिए गांवों के सामुदायिक शौचालयों में स्वच्छता के साथ उनके बेहतर रखरखाव और देखरेख के लिए प्रत्येक गांव में महिला स्वयं सहायता समूह की एक महिला को केयर टेकर के रूप में नियुक्ति की गई थी । इसके लिए छह हजार रुपये मासिक मानदेय भी प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा अतिरिक्त के रूप में भी तीन हजार रुपये शौचालय के रखरखाव में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के उपयोग के लिए भी दिए जा रहे हैं उसके बावजूद भी सामुदायिक शौचालय की साफ सफाई नहीं हो रही है जिससे गांव के लोग खुले में शौच जाने के लिए विवश हैं। भयानक गंदगी से लोगों को संक्रामक जैसी बीमारी फैलने का डर है।

ग्रामीणों ने अधिकारियों की खोली पोल

बाराबंकी सूरतगंज ब्लाक क्षेत्र के ग्राम करमुल्लापुर मजरे नईबस्ती के निवासी घनश्याम ने बताया कि गांव में सामुदायिक शौचालय बना हुआ है लेकिन। सिर्फ शो पीस साबित हो रहा है। हालांकि पानी की टंकी शौचालय के ऊपर बैठा दी गई है, लेकिन पानी नहीं आता है। शौचालय में बिजली नहीं आती है। चारों तरफ गंदगी पसरी हुई है। साफ सफाई के लिए कर्मचारी के ना होने से सामुदायिक शौचालय का इस्तेमाल गांव के लोग नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीण बाबूलाल, ने बताया की हैरानी की बात तो यह है कि विभागीय अधिकारियों की जानकारी में होने के बावजूद भी अधिकारी इसके बारे में कुछ बोलने से कतरा रहे हैं। शौचालय की चार दीवारी पर रंग रोगन के लिए लाखों रुपए खर्च कर दिए गए। वहां के निवासियों का कहना है कि शौचालय में गंदगी व्याप्त रहने से गांव के लोग शौचालय का उपयोग करने से कतराते हैं। लघुशंका या दीर्घशंका करने के लिए खुले में जाने के लिए मजबूर होते हैं। गांव के मैकूलाल, मुंशी ,का कहना है कि करमुल्लापुर नईबस्ती गांव में बना हुआ सामुदायिक शौचालय का उपयोग करने लायक नहीं है। वजह साफ सफाई की व्यवस्था नहीं है। इसमें ना तो टोटी लगी है और ना ही पानी की व्यवस्था है। सामुदायिक शौचालय में गंदगी पनप रही है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!