विदाई समारोह में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर्स को दी विदाई

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। श्यामा देवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन बड़ेल में बीएड सेकंड ईयर के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन बीएड प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं द्वारा आयोजित किया गया, जिसमे छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कालेज से विदाई पाने वाले छात्र छात्राओं को मजबूती से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया गया। छात्र छात्रों के लिए विद्यालय एक मन्दिर की तरह हो जाता है यही लगता कि अब हम सारे लोग एक साथ इतना समय बिताया गया है। कालेज जीवन की वह हर बात बच्चे अपने दोस्तों व टीचर्स के साथ साझा कर सकते है। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षण संस्थान के प्रबंधक अभिनव गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने अतिथियों के स्वागत गीत प्रस्तुत किया। साथ ही मनमोहक सांस्कृतिक प्रोग्रामो की प्रस्तुति भी की गई। इस दौरान सभी अतिथियों ने छात्रों को एक अच्छे शिक्षक होने के गुण बताए और अनुशासन और शालीनता जीवन की सफलता का मूल मंत्र बताया। इस दौरान बीएड प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं द्वारा मिस एवम मिस्टर फेयरवेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके विजेता विश्वास मिश्रा और निधि आनंद और उप विजेता रिषभ सिंह और तापसी दुबे को घोषित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एस.के सिंह प्रधानाचार्य, प्रीति शुक्ला अध्यापिका, राहुल सोनी अध्यापक, रंजीत कुमार अध्यापक, अभिषेक वर्मा अध्यापक सहित दर्जनों छात्र छात्राएं उपस्थित रही।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

Don`t copy text!