भू-माफिया के पास लाइसेंसी पिस्टल।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

भाजपा नेता को पुलिस ने भू-माफिया घोषित किया। लाइसेंस पिस्टल की पुलिस को जानकारी तक नहीं

बदायूं। भाजपा नेता राहुल वार्ष्णेय द्धारा सरकारी व सार्वजनिक जमीन पर कब्जा व निर्माण के मामले को पहले तो प्रशासन 4 साल तक दबाए बैठा रहा, जबकि अचानक पिछले दिनों राहुल पर 8 मुकदमे लादने के साथ ही उसे भू-माफिया घोषित भी कर चुका है। खासियत यह है कि इस भू-माफिया राहुल के पास लाइसेंसी पिस्टल भी है, लेकिन इसका लाइसेंस निरस्त करने की न तो पुलिस ने पहल की है और ही प्रशासनिक अफसरों ने सुध ली है।
वजीरगंज में रहने वाले राहुल वार्ष्णेय ने एक सत्ताधारी विधायक का खुद को प्रतिनिधि बताते हुए साल 2018 में अच्छा रसूख जमा लिया। विधायक की भी उसे पूरी सरपरस्ती मिली हुई थी। उसने सार्वजनिक व सरकारी जमीन पर कब्जा करके वहां दुकानें बनवा डालीं। यह मामला शासन स्तर तक पहुंचा था और प्रशासन को कार्रवाई का निर्देश भी मिला, लेकिन विधायक, राहुल की ढाल बने होने के कारण अफसर कुछ नहीं कर सके। जबकि पिछले दिनों अचानक हरकत में आए अफसरों ने राहुल पर मुकदमे लादने के साथ ही भू-माफिया की कार्रवाई भी कर डाली। नियम के मुताबिक, भू-माफिया घोषित व्यक्ति के पास लाइसेंसी असलहा नहीं होना चाहिए, लेकिन राहुल के पास लाइसेंसी पिस्टल है। लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजने में थानेदार प्रकाश सिंह से लेकर महकमे के बड़े अफसर खुद को असहज महसूस कर रहे हैं। निर्माण को अवैध तो ठहरा दिया, लेकिन प्रशासन उसे ढहाने से कतरा रहा है। कुल मिलाकर एक बार फिर पूरा सिस्टम कठघरे में आ चुका है। एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि राहुल वार्ष्णेय पर लाइसेंसी पिस्टल की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो थाने से इसकी रिपोर्ट मंगवाकर पूरी प्रक्रिया के बाद डीएम को निरस्तीकरण का प्रस्ताव भिजवाया जाएगा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!