बिल्सी में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का शिकंजा।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
फुटपाथ से हटावाये अवैध कब्जे, एसडीएम बोले-दोबारा अतिक्रमण किया तो होगी सख्त कार्रवाई
बदायूं । बिल्सी गुरुवार को शासन के निर्देश पर एसडीएम प्रवर्धन शर्मा ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर पालिका परिषद प्रशासन ने नगर के कोतवाली मोड़ से लेकर आर्य समाज मंदिर तक सड़क पर होने वाले स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। एसडीएम ने कहा कि सड़क पर किसी तरह का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। भविष्य में कोई भी व्यापारी सड़क पर अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना वसूला जाएगा। इस दौरान कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा, ईओ जय प्रकाश यादव, राजीव कुमार, आशीष सक्सेना, युधिष्ठर सिंह, विवेक कुमार, दिनेश कुमार, प्रीतम बाबू, सुमित कुमार व विशाल माथुर आदि मौजूद रहे। शासन की प्राथमिकता में शामिल अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। व्यापारियों को समझाने के साथ उनसे अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं। लेकिन इन निर्देशों का असर सिर्फ 2 या 3 दिन तक रहता है। इसके बाद हालात पर वैसे ही हो जाते हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि कागजी कोरम पूरा करने के लिए उघैती की पुलिस फल, चूड़ी और जूस बेचने वालों को सड़क की पटरी से दौड़ा दिया। लेकिन व्यापारियों के सामने नतमस्तक हो गई। अतिक्रमण हटाने के लिए सारे प्रयास बंद कर दिए गए। फिर से सड़कों पर टेम्पो खड़े होने लगे हैं। थाने के आसपास दोबारा से अतिक्रमण हो गया है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

