प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली। गुड़गांव की रहने वाली थी युवती, प्रेमी के साथ आई थी गांव। आपस मे कहासुनी होने के उपरांत प्रेमी ने प्रेमिका को मारी थी गोली।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र मे एक युवक ने कहासुनी के चलते अपनी प्रेमिका को गोली मार दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। फिलहाल युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, पुलिस की सूचना पर उसके परिवार वाले भी बदायूं के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें, इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कुंदावली गांव का इमरान हरियाणा के गुड़गांव में किसी फैक्ट्री में नौकरी करता है। वहां उसकी मुलाकात आशा नाम की युवती से हुई और दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चलने लगा। आशा गुड़गांव की रहने वाली बताई जा रही है। बुधवार रात दोनों बाइक से बदायूं रवाना हुए थे और सुबह लगभग 4 बजे यहां पहुंच गए।
पुलिस के मुताबिक, इमरान ने खुद को अविवाहिता बताया था। जबकि आशा को किसी तरह रास्ते में यह पता लग गया कि वह शादीशुदा है। नतीजतन वह गांव के बाहर ही बाइक से उतर गई। इसी बात पर दोनों के बीच तकरार होने लगी। जबकि बाद में इमरान ने उसे गोली मारी और भाग निकला। पुलिस का कहना है कि युवती पहले भी कई बार इमरान के साथ उसके गांव आ चुकी है। आरोपी इमरान फायर करके भाग गया है। जबकि फायर की आवाज सुनकर गांव वाले वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस घायल युवती को सीएचसी लेकर पहुंची, लेकिन यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर रिषिपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है। युवती के परिजनों को भी बुलवाया है। उनके आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

