मोबाइल के साथ तीन शातिर अभियुक्त गण गिरफ्तार

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। वादी ताज मोहम्मद पुत्र इस्माइल निवासी कस्बा व थाना कोठी बाराबंकी ने थाना कोठी पर सूचना दी कि बुधवार को मैं अपने घर से खाना खाकर मोबाइल से बात करते हुए जैदपुर तिराहा के पास पहुंचा तभी पीछे से तीन अज्ञात मोटर साइकिल सवार युवक आये और मेरा मोबाइल छीन कर भाग गए। उक्त सूचना पर थाना कोठी पर मु.अ.सं. 237/2022 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। उक्त घटना से सम्बन्धित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के आदेश पर थाना कोठी पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स एवं डिजिटल डेटा की मदद से गुरुवार को अभियुक्तगण, सानू पुत्र फखरूद्दीन, ऐसान अली उर्फ दिलदार पुत्र सान मोहम्मद, सलमान पुत्र मो. रसीद समस्त निवासीगण ग्राम असौरी थाना कोठी जनपद बाराबंकी को भानमऊ चौराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियोग में धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी। इस मौके पर पुलिस टीम संजीत कुमार सोनकर, बसंत लाल कुशवाहा, उ.नि.बृजेंद्र नाथ मिश्रा, योगेश कुमार, का. सुभाष चंद्र रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!