हजारों की टैक्स चोरी कर सरकार को लगाया जा रहा चूना
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत भिटरिया से हैदरगढ रोड पर जगह जगह खाली लकड़ी की ठेकियों द्वारा प्रतिदिन लाखों की खरीद-बिक्री बगैर बिल व कैश मेमो की करके हजारों रुपए के टैक्स की चोरी करके सरकार को चूना लगाया जा रहा है। विदित हो कि सेल टैक्स विभाग द्वारा प्रत्येक दुकानों का पंजीयन करके प्रतिदिन का लेखा जोखा रखने के निर्देश दिए गए इसके तहत सभी दुकानदारों को खरीद बिक्री के अभिलेख रखना अनिवार्य किया गया है। प्रत्येक बिक्री पर ग्राहक को बिल दिया जाना अनिवार्य है। इसके बावजूद भिटरिया से हैदर गढ़ रोड पर करीब 1 किलोमीटर क्षेत्रफल में मोहम्मद वसीम, किस्मत सहित कई लोगों की लकड़ी की ठेकिया दिन रात संचालित हो रही है लेकिन इन लोगों द्वारा ना तो खरीद का कोई पर्चा बनाया जाता है और ना ही बिक्री करने का कोई बिलही बनाया जाता है। बुधवार को सुमेरगंज निवासी रवि ने 16 कुंटल यूकेलिप्टस खरीदा लेकिन बिल मांगने पर उन्होंने बिल देने से ही इनकार कर दिया। रवि बताते हैं कि इस तरह से यह ठेकेदार जहां राजस्व की चोरी कर रहे हैं वही प्रतिबंधित गूलर, आम की लकड़ियां खरीदने में लगे हैं। उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करके जांच कराए जाने की मांग की है।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

