2 शातिर मोबाइल चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार। शातिर आरोपियों के पासे से 9 मोबाइल सेट बरामद,

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सर्विलांस सेल से भी पहले मोबाइल धारक तक पहुंचकर करते थे। ठगी

बदायूं। पुलिस ने 2 मोबाइल शातिरों को पकड़ा रंगे हाथों पकड लिया तथा शातिरों का अंदाज यह था। कि किसी का भी मोबाइल चोरी या गुम होने पर दोनों मोबाइल का पता लगा लेते थे और फिर पुलिस बनकर संबंधित व्यक्ति को धमकाकर मोबाइल सेट हथिया लेते थे। इन शातिरों के पास से 9 मोबाइल सेट भी मिले हैं, जिन्हें इन्होंने खुद बरामद किया था। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विक्की उर्फ विक्रम सिंह निवासी गांव गोकिलपुर थाना विशारतगंज, बरेली के अलावा राजीव निवासी हतागंज गौटिया थाना बिनावर को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने 9 मोबाइल सेट और एक पेटीएम मर्चेंट स्कैनर बरामद किया। बरामद मोबाइल कहां से आए तो आरोपियों ने जो रहस्य उगला उसे सुनकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह अपने इलाके में लगातार क्रियाशील रहते थे। किसी का भी मोबाइल चोरी या गुम होने की सूचना पर संबंधित व्यक्ति से संपर्क साधते थे। उसे पुलिस के जरिये मोबाइल बरामद कराने का झांसा देकर मोबाइल का बिल या डिब्बा ले लेते थे, क्योंकि उस पर उन्हें खोये हुए सेट का आईएमईआई नंबर मिल जाता था। आरोपी उस आईएमईआई नंबर को हेल्पलाइन नंबर 190 पर मैसेज करते थे। इसके बाद हेल्पलाइन से संबंधित मोबाइल में किस आईडी व किस नंबर का सिमकार्ड एक्टिव है, यह पता लग जाता था। जबकि बाद में उस व्यक्ति को कॉल करके धमकाते थे कि उसके पास चल रहा मोबाइल चोरी का है और उसे जेल जाना पड़ेगा। जेल से बचने के लिए संबंधित व्यक्ति से मोबाइल सेट झटक लेते थे। कुछ लोगों से अलग से रुपए भी वसूले। कोतवाल दातागंज सौरभ सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखकर उन्हें जेल भेज दिया है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!