एसडीएम ने बारिकी से देखा तटबंधों का सुरक्षात्मक कार्य।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

उन्होने बाढ़ खंड के इंजीनियरों को निर्देश दिए कि सुरक्षा संबंधी सभी कार्य बाढ़ आने से पूर्व पूर्ण करा लिए जाएं।

सहसवान। तहसील क्षेत्र में बाढ़ से पूर्व कराए जा रहे तटबंधों की सुरक्षात्मक कार्यों का एसडीएम महिपाल सिंह ने निरीक्षण किया। साथ ही उन्होने बाढ़ खंड के इंजीनियरों को निर्देश दिए कि सुरक्षा संबंधी सभी कार्य बाढ़ आने से पूर्व पूर्ण करा लिए जाएं। गंगा में प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ तहसील क्षेत्र में कटान और जलभराव के रूप में कहर बरपाती है। गत वर्ष क्षेत्र में बाढ़ का प्रकोप तो बहुत अधिक नहीं रहा, लेकिन कटान के रूप में गंगा ने जमकर तबाही मचाई। बसौलिया के पास कटान करती गंगा बांध के करीब 50 मीटर पास तक आ पहुंची थी। इस स्थान पर बाढ़ खंड द्धारा तटबंधों का निर्माण और मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। गुरुवार को एसडीएम महिपाल सिंह ने बाढ़ खंड के एई बीएस यादव के साथ गांव बसौलिया के पास कराए जा रहे निर्माण और मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ खंड के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि बारिश से पूर्व सभी निर्माण और मरम्मत कार्य पूर्ण करा लें ताकि बाढ़ के दौरान दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। जेई रामअवतार आर्य, सत्येंद्र पुरी गोस्वामी मौजूद थे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!