ई-केवाईसी कराने के बाद भी अटक गयी सम्मान निधि।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
किसानों का कहना है कि हमने तो ई-केवाईसी करायी फिर क्यों हमें सम्मान निधि की 11 वीं किश्त नहीं मिली।
बदायूँ। ई-केवाईसी कराने के बाद भी जनपद के 4,539 किसानों की सम्मान निधि में 11 वीं किश्त अटक गयी। किसान सम्मान निधि की किश्त न आने से परेशान हैं। किसानों का कहना है कि हमने तो ई-केवाईसी करायी फिर क्यों हमें सम्मान निधि की 11 वीं किश्त नहीं मिली। जनपद के 4,79,098 लाख किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र रहे हैं। इन किसानों के लिये पहली से लेकर 10 किश्तों का लाभ भी मिल चुका है, लेकिन 11 वीं किश्त उन्हीं किसानों के खाते में ट्रांसफर की गयी जिन्होंने ई-केवाईसी करायी। ऐसे किसान 2,96,965 हैं। इनमें भी 4,539 किसानों की निधि ई-केवाईसी कराने के बावजूद अटक गयी। ई-केवाईसी के बाद भी सम्मान निधि अटकने के पीछे वजह ई-केवाईसी कराने के दौरान प्रकिया का पूर्ण न होना बताया जा रहा है। कुछ किसानों की ई-केवाईसी आधार इनवैलिड होने के चलते नहीं हुयी। ऐसे किसानों को कृषि अफसरों ने फिर से ई-केवाईसी कराने को कहा है। ई-केवाईसी स्वयं ऑनलाइन भी की जा सकती है। जनसेवा केंद्र पर भी ई-केवाईसी की सुविधा मिल रही है। डीडी कृषि रामवीर कटारा ने बताया कि 4,539 वह किसान हैं, जिन्होंने ई-केवाईसी करायी लेकिन पूर्ण नहीं हुयी। ये किसान फिर से ई-केवाईसी करा लें, सम्मान निधि की 11 वीं किश्त प्राप्त होगी। कितने किसानों को ई-केवाईसी के बाद भी नहीं मिली सम्मान निधि सदर-1,282,बिल्सी-564,बिसौली-862,दातागंज-1,174, सहसवान- 657 मे ये लोग सम्मान निधि का लाभ नही ले पाए है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

