बदायूँ पहुंचे एडीजी बरेली जोन, महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर। एडीजी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त के साथ स्वाबलंबी बनाना प्राथमिकता।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
एडीजी ने महिला थाने की पुलिस कर्मियों को 16 नई बीटें बनाने की सराहना की।
बदायूं। मिशन शक्ति 4.0 शुरू हो चुका है। शुक्रवार को एडीजी बरेली जोन राजकुमार यहां पहुंचे और मिशन का आगाज किया। इस दौरान एडीजी ने कहा कि महिला बीट पुलिसिंग शुरू हो चुकी है। इसलिए महिला पुलिसकर्मियों को चाहिए कि मानसिक तौर पर इसके लिए तैयार रहें। कहीं कोई दिक्कत आती है। तो पूरा सिस्टम उनके साथ खड़ा है। मिशन शक्ति 4.0 योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एडीजी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त के साथ स्वाबलंबी बनाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस अपने स्तर से हर संभव कोशिश करेगी। बीट व्यवस्था पर कहा कि शुरूआत में भले ही कुछ चुनौतियां महिला पुलिसकर्मियों के सामने आएं लेकिन उन्हें भरोसा है कि हर स्तर पर वो सामना करेंगी। क्योंकि पुलिसिंग वो नौकरी है, जो हर दिन नई चुनौती का सामना करती है। ज्यादा दिक्कत होने पर पूरा सिस्टम उनके पीछे खड़ा होने का भरोसा भी दिलाया।

महिला सिपाहियों को हर थानास्तर पर बीट बांटी गई हैं। शहर में 16 नई बीट एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बनाई हैं। इनमें महिला थाने में तैनात पुलिसकर्मी नियमित सक्रिय रहेंगी। इनके साथ संबंधित बीट के दरोगा व सिपाही भी सक्रिय रहेंगे। महिला सिपाही इलाके की आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर समेत महिला कोटेदार व प्रधानों समेत सभासदों के टच में रहकर इलाके की महिलाओं की स्थिति का जायजा लेंगी और किसी महिला को कोई दिक्कत होने पर उसकी समस्या के समाधान को खुद पहुंचेंगी। शहर के एक होटल में हुई इस कार्यशाला को संबोधित करने के बाद एडीजी ने यहां बनाए गए महिला सशक्तिकरण से जुड़े प्वाइंट पर खुद खड़े होकर तस्वीरें भी साझा कीं। इस दौरान विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी दीपा रंजन ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी तस्वीरें भी खिंचवाईं। इनके अलावा एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान, एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा के अलावा सीओ सिटी आलोक मिश्रा, सीओ बरेली दीपशिखा समेत अन्य अधिकारियों ने भी यहां फोटोग्राफी कराई। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने एडीजी को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। वहीं एडीजी ने भी महिला थाने की पुलिसकर्मियों को 16 नई बीटें बनाने की सराहना की।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

