लोकशाही के खिलाफ हमेशा मुखर रहे जॉर्ज फर्नांडिस: राजनाथ 92 वीं जयंती पर जॉर्ज फर्नांडिस के संघर्षों को किया गया याद

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। जॉर्ज फर्नांडिस दृढ़ इच्छा शक्ति से लड़ने वाले राजनेता थे। वह लोकतंत्र की व्यवस्था के हित में लड़े और डायनामइट काण्ड करके लोगों में हिम्मत और साहस पैदा किया। देश में जब भी लोकशाही पर हमला होगा तो जार्ज फर्नांडिस याद किए जाएंगे। यह बात सुप्रसिद्ध मजदूर नेता, समाजवादी योद्धा एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस की 92वीं जयन्ती पर आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी चिन्तक राजनाथ शर्मा ने कही। इस दौरान गांधी भवन में जॉर्ज फर्नांडिस के चित्र पर मार्ल्यापण कर उनके संघर्षों को याद किया गया। श्री शर्मा ने जॉर्ज फर्नांडिस की जिंदगी एक फौलादी नेता के संघर्ष और उसके टूटने की दास्तान बताया। उन्होंने कहा कि आपातकाल के सूत्रधार तो राजनारायण थे लेकिन लोगों में संघर्ष करने की शक्ति जॉर्ज फर्नांडिस ने पैदा की। तत्कालीन लोकशाही की सारी शक्तियां प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के पास थी। जिससे वह तानाशाह बन सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। क्योंकि इन्दिरा गांधी का परिवार स्वतंत्रता आन्दोलन से जड़ा हुआ था जिसका व्यापक असर उन पर भी था। यदि भविष्य में ऐसी शक्तियां किसी के पास पहुंच जाएगी तो वह देश की लोकशाही के लिए खतरा होगा। ऐसे में उन शक्तियों से लड़ने के लिए हमें जॉर्ज फर्नांडिस सरीखे समाजवादी योद्धा के संघर्ष से प्रेरणा लेनी होगी। श्री शर्मा ने कहा कि कुछ समाजवादियों ने एक बेखौफ मजदूर नेता, आपातकाल का एक निडर आंदोलनकारी और कोका कोला व रिलाइंस जैसी मल्टीनेशनल कंपनी से टकराने का हौसला रखने वाले एक साहसी समाजवादी संघर्ष को भूला दिया है। सत्ता की चकाचौंध में एक ओर जहां समाजवाद के मायने बदल गए वहीं संघर्ष करने की ललक भी धीरे धीरे समाप्त हो रही है। अब न सड़कें गर्म हो रही है और न ही सदन में कोई आवाज़ सुनाई दे रही है। ऐसे समय जॉर्ज फर्नांडिस को याद करना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर विनय कुमार सिंह, मृत्युंजय शर्मा, सत्यवान वर्मा, जमील उर रहमान, पाटेश्वरी प्रसाद, अशोक जायसवाल, धनंजय शर्मा, विजय कुमार सिंह ‘मुन्ना‘, तौफीक अहमद, अनुपम सिंह राठौर, नीरज दूबे, राजेश यादव, पी.के सिंह, सचिन कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!