बच्चों व पीड़ितों को दी जाएं विशेष सुविधाएं:- अध्यक्ष
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता एसएम न्युज24 सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूँ। उ.प्र राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष/राज्यमंत्री स्तर देवेन्द्र शर्मा ने जिला प्रोबेशन अधिकारी चन्द्र भूषण, जिला कार्यक्रम अधिकारी आदीश मिश्रा व सीएमओ के साथ शुक्रवार को आंगनवाड़ी केन्द्र, एनआरसी, वन स्टाप सेंटर, विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण का निरीक्षण किया एवं कोविड में मृत हुए लोगों के बच्चों से मुलाकात की। अध्यक्ष ने विकासखण्ड जगत अन्तर्गत ग्राम पड़ौआ में आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। यहां व्याप्त गंदगी देख उन्होंने केन्द्र प्रभारी की कड़ी फटकार लगाई। यहां उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की एवं बच्चों को गोद में लेकर अन्नप्राश ग्रहण कराया, साथ ही गर्भवती महिलाओं से जाना कि उन्हें खाद्य सामग्री मिल रही है। या नहीं, टीकाकरण समय से हो रहा है। या नही। उन्होंने यहां पंजिकाओं का भी अवलोकन किया। विधालय में बैठे बच्चों को सिखाया कि रोजाना नहाना चाहिए, साफ-सफाई के प्रति गंभीर रहना चाहिए, अपने से बड़ो का आदर करना चाहिए।

उन्होंने जिला पुरुष चिकित्सालय के राष्ट्रीय पुर्नवास केन्द्र (एनआरसी) वार्ड का मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 प्रदीप वार्ष्णेय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक विजय बहादुर राम एवं अन्य चिकित्सकों के साथ निरीक्षण किया, जहां 10 बेड हैं। और 15 अतिकुपोषित बच्चे भर्ती मिले। उन्होंने यहां बेड बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। प्ले रूम में गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए एयरकूलर लगाने के निर्देश दिए। यहां आए अतिकुपोषित बच्चों के माता-पिता से भी उन्होंने व्यवस्थाओं के बारे में डॉक्टर द्वारा समय से देखने के सम्बंध में जानकारी ली। यहां डॉ0 अलंकार सिंह की कार्यशैली पर संदेह व्यक्त करते हुए नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही को क्षम्य नहीं किया जाएगा। बेहतर रहेगा कि अपनी कार्यशैली को सुधारें और कुपोषण मुक्त होने पर ही बच्चों को डिस्चार्ज करें। उन्होंने जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जाएं, किसी भी मरीज़ और तीमार को स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय में वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने पंजिकाओं में पीड़ित महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं को जाना। वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर नीतू सिंह ने सभी स्टाफ का परिचय कराते हुए उनके द्वारा कार्यां के बारे में अवगत कराया। अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि सभी पीड़ितों की समस्याओं का समय से निराकरण कराया जाए। उन्होंने नेकपुर स्थित विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण में नवजात बच्चों के रखरखाव का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जाना। उन्होंने प्रबंधक को निर्देश दिए कि बच्चो की देखरेख में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। केन्द्र को दूसरे स्थान पर स्थानंत्रित करें, जिससे आवागमन किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
कोविड में जिन बच्चों के माता या पिता अथवा माता-पिता दोनों की मृत्यु हो गई है। उन बच्चों से मिलने अध्यक्ष उनके घर पहुंचे, बच्चों का हौसला बढ़ाते एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ाई करो, जिससे आगे चलकर अपना और अपने जनपद का नाम रोशन करें। उन्हांने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन बच्चों की माताओं का योग्यता के आधार पर रोजगार मुहैया कराया जाए, जिससे जीवन यापन करने में ज्यादा दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने बच्चों की माताओं से सरकार द्धारा मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी ली तो माताओं ने बताया कि धनराशि उन्हें प्राप्त हो गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जाएं, किसी भी मरीज़ और तीमार को स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में दिक्कत का सामना न करना पडे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता एसएम न्युज24 सहसवान- बदायूं 9719216984

