ज़िला अस्पताल में हज यात्रियों का हुआ टीकाकरण
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूँ। ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मौ0 रूहेल आज़म ने बताया कि ज़िला अस्पताल बदायूँ में हज यात्रा हेतु जाने वाले समस्त हज यात्रियो को मैनिनगोकॉकल, मैनिनजाइटिस वैक्सीन तथा सीजनल इन्फलुएन्जा वैक्सीन/टीकाकरण ज़िला अस्पताल बदायॅूं की वैक्सीनेशन/टीकाकरण टीम द्वारा किया गया। वैक्सीनेशन/टीकाकरण चिकित्सक क़मर इक़बाल तथा चिकित्सक असलम की देखरेख में किया गया। वैक्सीनेशन/टीकाकरण कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक एवं मदरसा शमसुल उलूम घण्टाघर बदायूँ के प्रधानाचार्य मुफ़ती शमशाद हुसैन एवं प्रशिक्षक अफ़ज़ाल हुसैन का विशेष सहयोग रहा।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

