मिशन हरियाली द्वारा आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम 51 पौधों का किया निःशुल्क वितरण, पत्रकार हुए सम्मानित
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। तुलसी पूजन व वृक्षारोपण के साथ प्रारंभ किया पर्यावरण दिवस प्राथमिक विद्यालय में आयोजित सामाजिक संगठन नवनिर्माण युवा विग्रेड द्वारा आयोजित पर्यावरण संगोष्ठी में सम्मिलित हुआ मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित समाज सेविका सुधा वर्मा को तथा नवनिर्माण युवा ब्रिगेड के मुखिया रजनीश वर्मा को मिशन हरियाली द्वारा हरियाली उपहार देकर जोरदार स्वागत कर पर्यावरण दिवस की बधाइयां दी! सामाजिक लोगों को पर्यावरण का पाठ पढ़ाया और लोगों को पर्यावरण से जोड़ते हुए अपने जन्मदिन पर एक पौधा रोपित करने के लिए प्रेरित किया और सभी से आग्रह किया कि अपने परिवार के सभी सदस्यों के जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाएं और उस पौधे का संरक्षण करें इस कोरोनावायरस वैश्विक बीमारी में हमारे बहुत सारे अपने ऑक्सीजन की कमी के कारण हम सब से दूर हो गए अगर हम लोग सचेत रहते और नियमित पेड़ पौधों को रोपीत कर अपने पर्यावरण पर ध्यान देते तो हो सकता था जो वैश्विक बीमारी का असर इतना नहीं पड़ता। मिशन हरियाली के संयोजक द्वारा पूरे दिन अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ग्रामसभा मलूकपुर में वृक्षारोपण कर 21 पौधे निःशुल्क वितरित किए। प्राथमिक विद्यालय शेष पुर में वृक्षारोपण कर 21 पौधे निःशुल्क वितरित किए गए और लोगों को इनकी देखभाल करने के लिए संकल्प भी लिया गया। ग्राम सभा कुसुम्भा के अंबेडकर पार्क में पौधे रोपित कर गांव वालों को निःशुल्क वितरित किए गए मिशन हरियाली द्वारा पत्रकार बंधुओं देवा के वरिष्ठ पत्रकार प्रताप जायसवाल, समीर श्रीवास्तव, दीपराज सिंह आदि को पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर पौधा तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया और अपनी लेखनी से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागृत करने के लिए मिशन हरियाली के संयोजक द्वारा सभी पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विजय प्रताप सिंह, पर्यावरण प्रेमी, डॉ पंकज वर्मा समाजसेवी सुधा वर्मा, अनुज वर्मा, विवेक सिंह, अंकित सुधाकर, शनद वर्मा सूरज वर्मा, रजनीश कुमार, संत कुमार आदि आदि पर्यावरणविद् व गांव के ग्राम प्रधान संत कुमार सुभाष वर्मा, रामप्रकाश, सुधाकर, प्रभाकर साथ सम्मानित प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
वृक्षों का संरक्षण न कर पाना हमारी भूल: रजनीश
बाराबंकी। नवनिर्माण युवा बिग्रेड के तत्वाधान में ग्राम कुसुम्भा में पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेविका सुधा वर्मा ने कहा कि दुनिया के वनस्पतियों के संरक्षण मंे हमारा और हमारे भारतीय समाज का योगदान अतुलनीय है। हम भारतीय किसी न किसी त्यौहार पर औषधीय पेड़ की पूजा करते है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नवनिर्माण युवा बिग्रेड संगठन के अध्यक्ष रजनीश वर्मा ने कहा कि आजादी के बाद से जितनें भी वृक्ष रोपण हुए है उन सभी वृक्षों को संरक्षण एवं सर्वधन किया गया होता तो दुनिया का सबसे बड़ा जंगल आज भारत मंे होता। कार्यक्रम के अंत मंे पर्यावरणविद विजय प्रताप सिंह ने मिशन हरियाली के माध्यम से कार्यक्रम मंे पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

