शिक्षिक संगठन के अध्यक्ष ने फर्जी आरोप लगा कर किया आई जी आर एस….
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी हैदरगढ़ क्षेत्र मे शिक्षकायें अपना राजनीतिक संगठन बना कर मनमाने ढंग से कार्य करती हुई नजर आयी,शिक्षिकायें संगठन के बलबूते से एक पोस्ट वायरल किया कि यदि कोई पत्रकार किसी के स्कूल मे न्यूज कवरेज करने आये तो उन्हे अंदर मत आने दें और ऐसे पत्रकारों को बेइज्जत कर के खेद दें,जिससे कोई पत्रकार की हिम्मत न पड़े।
एक ऐसा ही मामला हैदरगढ़ क्षेत्र में घटित हुआ,पत्रकार संतोष सिंह के ऊपर शिक्षिक संगठन के अध्यक्ष श्रद्धामणी ने फर्जी आरोप लगा कर आन लाइन आई जी आर एस की है,पत्रकार संतोष सिंह ने पत्रकार संगठन के साथ आज एक सिकायती पत्र के माध्यम से हैदरगढ़ उपजिलाधिकारी से मांग की है कि शिक्षक संगठन के अध्यक्ष श्रद्धामणी ने कुछ समय पहले ड्यूटी के समय स्कूल छोड़ कर नवागत खंड शिक्षाधिकारी के स्वागत मे आयी हुई थी,जिसकी जानकारी पत्रकारो को मिली तो नवागत खंड शिक्षाधिकारी से फोन पर बात की तो खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि कुछ शिक्षकायें आयी थी, जब पत्राकार ने ड्यूटी के समय में मिलने का कोई औचित नही बनता है,तो इस पर खंड शिक्षाधिकारी ने चुप्पी साध ली,पत्रकार संतोष सिंह ने इस खबर को समाचार पत्र मे प्रकासित कर दिया, उक्त खबर के लेकर शिक्षक संघ की अध्यक्ष श्रद्धामणि ने नाराजगी जाहिर करते हुये पत्रकार संतोष सिंह के खिलाफ आंन लाइन आईजीआरएस की है,पत्रकार संतोष सिंह ने दो दर्जन से अधिक अपने पत्रकार संगठन के साथ मिल कर उपजिलाधिकारी को सिकायती पत्र दे कहा है कि शिक्षक संगठन की अध्यक्ष श्रद्धामणी के विरुद्ध जांच कर कानूनी कार्यवाही की जाय और दोषी शिक्षका संघ अध्यक्ष श्रद्धामणी के विरुद्ध अनिवार्य सेवानिवृत करके जनहित व राष्ट्र हित में बच्चो को बचाने की कृपा करें,क्योंकि शिक्षक के मनमाने तौर से कार्य वाले संगठन का जब तक सफाया नही होगा तब तक शिक्षण कार्य बाधित होता रहेगा और बच्चों का भबिष्य गर्त मे चला जायेगा जो कि बच्चे हमारे देश के भविषय हैं किसी के भविषय के साथ खिलवाड़ करना हम सभी पत्रकारों को बर्दास्त नही होगा।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

