रेता खनन माफियाओं पर दर हुआ मुकदमा। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर थाना कोतवाली सहसवान में तीन खनन माफियाओं के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। थाना कोतवाली क्षेत्र में एक लंबे समय से खनन माफियाओं द्धारा किए जा रहे अवैध खनन की शिकायत पर उपजिलाधिकारी के निर्देश पर थाना कोतवाली सहसवान में तीन खनन माफियाओं के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार उपजिलाधिकारी को सूचना मिली की महावा नदी के इर्द-गिर्द खनन माफिया रेता खनन कर भूमि को खोखला कर रहे हैं। जिस पर उपजिलाधिकारी ने ग्राम नदायल के लेखपाल जितेंद्र कुमार को भेजकर जब मामले की जांच कराई तो मामला सही पाया जिस पर हल्का लेखपाल से अवैध रूप से रेत खनन करने वाले थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम मदारपुर निवासी नरेश पुत्र सिपट्टर थाना कोतवाली क्षेत्र सहसवान के ग्राम नदायल निवासी हारिस पुत्र फारूक रईस अहमद पुत्र इदरीश के विरुद्ध हल्का लेखपाल जितेंद्र ने थाना कोतवाली सहसवान मंव अवैध रूप से रेता खनन करने की धारा 2/3 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ज्ञात रहे नगर एवं देहात क्षेत्रों में एक लंबे समय से रेता खनन माफियाओं द्धारा जमकर रेता खनन करते हुए भूमि को खोखला किया जा रहा है। तथा लाखों रुपये राजस्व की सरकार को हानि पहुंचाई जा रही है। खनन माफियाओं के वृद्ध रिपोर्ट दर्ज होने से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

