बकरी के बाडे से अज्ञात चोर साढे तीन लाख रूपये से अधिक मूल्य के बकरे चोरी कर ले गए।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
घटना की जानकारी तत्काल फाइल 112 पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की।
सहसवान। थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर खल्ली में बकरियों के बाड़े से बीती रात अज्ञात चोर एक दर्जन से ज्यादा बकरे चोरी कर ले गए जब पशुओं को चारा देने के लिए बाड़ा स्वामी बाड़े में पहुंचा तो बकरों को ना देख कर दंग रह गया तत्काल घटना की जानकारी 112 पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित से थाना कोतवाली पहुंचकर मामला दर्ज कराए जाने को कहा जिस पर पुलिस ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बकरे चोरी किए जाने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। घटना से पीड़ित परिवार का रोते-रोते बुरा हाल हैl
थाना कोतवाली के ग्राम भवानीपुर खल्ली निवासी जावेद अली पुत्र मुनव्वर अली ने प्रभारी निरीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने भवानीपुर खल्ली के बाहर अपनी भूमि पर बकरे बकरियों का एक बाड़ा बना रखा है। जहा उसके बाडे में 32 बकरे बकरी पाले जा रहे थे बीती शाम वह बारे में अपने सभी पशुओं को बंद करके मुख्य द्धार पर ताला लगाकर घर आ गया जब तड़के सुबह पशुओं को चारा देने के लिए उसने मुख्य द्धार का ताला खुला तो वह 12 बकरों को न देखकर दंग रह गया क्योंकि मुख्य द्धारा का ताला टूटा हुआ था।
घटना की जानकारी तत्काल फाइल 112 पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की तथा थाना कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को मामले की जानकारी देने को कहा जिस पर जावेद अली ने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उसे जानकारी मिली है। कि रात में अज्ञात चोर किसी चार पहिया वाहन से उसके बकरी बाड़े से मुख्य द्धार का ताला तोड़कर एक दर्जन बकरों की चोरी कर ले गए जिसकी अनुमानित कीमत साडे तीन लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने जावेद अली का प्रार्थना पत्र लेकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

