सर्प दंश से हुई युवक की मौत

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। बीती रात्रि पेशाब करने के लिए उठे एक युवक को जहरीले सर्प ने डस लिया रात्रि में ही इलाज के लिए लोहिया अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। ग्राम प्रधान एव ग्रामीणों के समक्ष पंचनामा कर दाह संस्कार कर दिया गया है। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नैनामऊ निवासी 26 वर्षीय अमित कुमार पुत्र रामलाल मध्यरात्रि पेशाब करने के लिए उठा था तभी जहरीले सांप ने डस लिया। परिजनों को जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल ले गये परन्तु हालात में सुधार न होने पर लोहिया अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। परिजनों की सहमति से ग्राम प्रधान नईम कुरैशी की उपस्थिति में पंचायत नामा कर शव का दाह संस्कार कर दिया गया है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!